सुंदर कौन है ?

सीमा पांचवीं कक्षा में पढ़ती थी ।

पढ़नेलिखने में बहुत कमजोर थी ।

बस उस की एक ही विशेषता थी की वह दिखने में सुंदर थी, इसलिए सब उस की सुंदरता की तारीफ करते थे ।

सीमा को इस बात का घमंड हो गया और वह ऐसी लड़कियों से नफरत करने लगी, जो सुंदरता में कुछ कम थी ।

उसे सब से अधिक वंदना से नफरत थी, क्योंकि उस का रंग कुछ काला था ।

वह हमेशा उसे 'काली बिल्ली' कह कर चिढ़ाती थी ।

लेकिन वंदना का स्वभाव इतना अच्छा था कि वह उसे कभी कुछ न कहती ।

वंदना बड़ी भोली भाली लड़की थी ।

पढ़ने लिखने में बड़ी होशियार थी ।

सभी अध्यापिकाएं उसे बहुत प्यार करती थी ।

घर पर भी माँ उस से बहुत खुश थी ।

हर काम में माँ को सहयोग देती ।

सभी काम वह मन लगा का करती थी ।

वह बड़ी बड़ी सफाई पसंद थी इसलिए हमेशा साफसुथरी भी रहती थी ।

सीमा सारे दिन घर से बाहर खेला करती, अर्द्धवार्षिक परीक्षा निकट आ गई, लेकिन उसे तो किसी बात की चिंता नहीं थी ।

एक दिन सीमा सवेरे अपने घर से बाहर निकली । उस के पापा नई गेंद लाए थे, इसलिए वह बहुत खुश थी ।

वह सीधी अपनी एक सहेली दिव्या के घर गई ।

दिव्या उस समय अपने घर की सफाई करने में मदद कर रही थी ।

सीमा को देखते ही वह बोली, आओ सीमा ।

दिव्या, चलो बाहर खेलने के लिए चलते हैं ।

नहीं सीमा, मुझे तो अभी बहुत काम करना है ।

फिर सवेरे-सवेरे पढ़ने का समय होता है ।

मैं शाम को खेलूंगी ।

यह सुन कर सीमा ने मन ही मन कहा, बड़ी आई काम करने वाली और मुंह फुला कर बाहर चली आई ।

इस के बाद वह अपनी दूसरी सहेली रीता के यहां गई और नई गेंद दिखाते हुए बोली, रीता क्या तुम मेरे साथ चलेगी ?

नहीं, मैं तुम्हारे साथ अभी नहीं जा सकती । मुझे अभी पढ़ाई करनी है, घर का काम करना है ।

यह सुनकर वह चुपचाप बिना कुछ कहे गुस्से से बाहर चली गई ।

इस के बाद वह अपनी कई सहेलियों के घर गई, पर सभी पढ़ाई कर रही थी ।

किसी को खेलने की फुरसत नही थी ।

सीमा सोचने लगी, इन सब को क्या हो गया है ?

इन्हें तो बस घर का काम करना और पुस्तकें पढ़ना ही पसंद है ?

फिर कुछ सोच कर सीमा अपनी प्रिय सहेली नीता के घर गई, लेकिन वह भी उस समय पढ़ाई कर रही थी ।

सीमा ने उस की पुस्तक बंद करते हुए कहा, क्या हरदम तोते की तरह पुस्तकें रटती रहती हो ।

चलो, बाहर खेलने चलते हैं ।

सीमा, वार्षिक परीक्षा निकट है ।

मुझे पढ़ाई करनी है, इसलिए मैं तुम्हारे साथ खेलने नहीं चल सकती ।

तुम भी अपने घर जा कर पढ़ाई करो, वरना इस बार फिर फेल हो जाओगी ।

सीमा उदास मन से लौटने लगी, तभी उसे नीता की आवाज सुनाई दी ।

वह अपने माँ से कह रही थी, देखो न माँ सीमा सवेरे-सवेरे खेलने के लिए आ गई ।

उसे पढ़ाई की बिलकुल चिंता नहीं है ।

मैं अब उस के साथ नहीं रहूंगी । जब देखो, तब वह अपनी सुंदरता की चर्चा करती रहती है ।

माँ मुझे तो वंदना बहुत अच्छी लगती है । वह बहुत मेहनती है ।

पढ़ने लिखने में भी बहुत होशियार है । बस, उस का रंग ही थोड़ा सा काला है ।

यह सीमा तो उस बेचारी को 'काली बिल्ली' कह कर चिढ़ाती रहती है ।

यह सुनकर उस की माँ बोली, नीता सुंदरता रंग से नहीं, गुणों से होती है ।

अच्छे गुण ही वंदना की सुंदरता है ।

सीमा इस के आगे कुछ न सुन सकी । वह चुपचाप अपने घर की ओर जा रही थी, लेकिन तभी रास्ते में केले के छिलके पर उस का पैर पड़ गया ।

वह फिसल गई ।

वंदना अपने घर के बाहर खड़ी थी । उस ने सीमा को गिरते देखा तो तुरंत दोनों हाथ पकड़ कर उसे बड़े प्यार से उठाया ।

यह देख कर सीमा की आँखे भर आई । वह मन ही मन सोच रही थी कि वह वंदना से कितनी नफरत करती है, लेकिन वंदना के मन में उस के लिए कितना प्यार है ।

वह बोली, वंदना तुम सबसे सुंदर हो और मैं 'काली बिल्ली' हूँ ।

मैंने तुम्हें काफी तंग किया है, बहुत चिढ़ाया है, मुझे माफ कर दो ।

अरे, भला सहेली से माफी मांगी जाती है ?

सचमुच, सीमा ने अपनी सुंदरता पर घमंड करना और वंदना को चिढ़ाना छोड़ दिया ।



इस कहानी से हमे ये सीख मिलती है कि "सुंदरता रंग से नहीं गुणों से होती है " ।

Comments

एक बाप और बेटे की कहानी

*एक बाप और बेटे की कहानी,इस कहानी को पूरा पढ़िए और समझिए* एक बाप अदालत में दाखिल हुआ ताकि अपने बेटे की शिकायत कोर्ट में कर सके।  जज साहब ने पूछा, आपको अपने बेटे से क्या शिकायत है। बूढ़े बाप ने कहा, की मैं अपने बेटे से उसकी हैसियत के हिसाब से हर महीने का खर्च मांगना चाहता हू।  जज साहब ने कहा, वो तो आपका हक है। इसमें सुनवाई की क्या जरूरत है। आपके बेटे को हर महीने, खर्च देना चाहिए। बाप ने कहा की मेरे पास पैसों की कोई कमी नहीं है लेकिन फिर भी हम हर महीना अपने बेटे से खर्चा लेना चाहते है वो चाहे कम का ही क्यों न हो। जज साहब आश्चर्यचकित होकर, बाप से कहने लगे, आप इतने मालदार हो तो आपको बेटे से क्यों पैसे की क्या आवश्यकता है।  बाप ने अपने बेटे का नाम और पता देते हुए, जज साहब से कहा, की आप मेरे बेटे को अदालत में बुलाएंगे तो आपको बहुत कुछ पता चल जाएगा। जब बेटा अदालत में आया तो जज साहब ने बेटे से कहा, कि आपके पिता जी, आपसे हर महीना खर्चा लेना चाहते हैं। चाहे वह भले कम क्यों न हो।  बेटा भी जज साहब की बात सुनकर आश्चर्यचकित हो गया कहने लगा। मेरे पिता जी बहुत अमीर हैं, उनके पास पै...

Popular posts from this blog

मन की शांति पाने का राज

राज और काजल

घर आये मेहमान

कल करे सो आज कर

छोटी -छोटी बातें बड़ा फर्क डालती हैं

सकारात्मक नजरिया

बंदर ने चुराया लड्डू

पड़ोसी परिवारों के मतभेद

खामियों का सामना करना