बेटी का तौफा

 एक बार एक व्यक्ति की 3 साल की बेटी थी।

एक दिन उस व्यक्ति ने देखा की उसकी बेटी उसके एक बहुत सुन्दर और महंगे गोल्ड पैकिंग पेपर से एक बॉक्स को लपेट रही थी।

यह देखकर उस व्यक्ति को बहुत गुस्सा आया है।

उसने अपनी बेटी को बहुत डांटा।

तुमने मेरे इतनी कीमती पेपर को बेकार कर दिया वो भी बिना किसी मतलब के।

तुम इसे अच्छे काम के लिए उपयोग करती तो अच्छा लगता पर तुमने एक बेकार से डिब्बे को उसमे लपेट दिया।

कुछ दिन बीते दिवाली का दिन आया।

उस व्यकि ने अपनी बेटी को गिफ्ट दिया।

बेटी ने भी वही सुन्दर सा गोल्डन बॉक्स पापा को दिया।

उसके पापा पहले तो उसे देखकर बहुत खुश हुए।

पर जैसे ही उन्होंने उस डिब्बे को खोला वह खाली था।

यह देखकर उस व्यक्ति ने अपनी बेटी घूरा और कहा – क्या तुम्हे इतना भी नहीं पता की किसी को खाली डिब्बा नहीं देते।

लड़की कुछ देर शांत रही फिर बोली पाप यह डिब्बा खाली नही है।

मैंने इसमें बहुत सारे kiss आपके लिए रखे है।

कभी कभी आप जल्दी office चले जाते हैं और मैं सोती रह जाती हु तो आप इसमें से एक kiss ले जा सकते हैं।

बेटी की बात सुनकर उस व्यक्ति की आंख भर आयी।

Comments

एक बाप और बेटे की कहानी

*एक बाप और बेटे की कहानी,इस कहानी को पूरा पढ़िए और समझिए* एक बाप अदालत में दाखिल हुआ ताकि अपने बेटे की शिकायत कोर्ट में कर सके।  जज साहब ने पूछा, आपको अपने बेटे से क्या शिकायत है। बूढ़े बाप ने कहा, की मैं अपने बेटे से उसकी हैसियत के हिसाब से हर महीने का खर्च मांगना चाहता हू।  जज साहब ने कहा, वो तो आपका हक है। इसमें सुनवाई की क्या जरूरत है। आपके बेटे को हर महीने, खर्च देना चाहिए। बाप ने कहा की मेरे पास पैसों की कोई कमी नहीं है लेकिन फिर भी हम हर महीना अपने बेटे से खर्चा लेना चाहते है वो चाहे कम का ही क्यों न हो। जज साहब आश्चर्यचकित होकर, बाप से कहने लगे, आप इतने मालदार हो तो आपको बेटे से क्यों पैसे की क्या आवश्यकता है।  बाप ने अपने बेटे का नाम और पता देते हुए, जज साहब से कहा, की आप मेरे बेटे को अदालत में बुलाएंगे तो आपको बहुत कुछ पता चल जाएगा। जब बेटा अदालत में आया तो जज साहब ने बेटे से कहा, कि आपके पिता जी, आपसे हर महीना खर्चा लेना चाहते हैं। चाहे वह भले कम क्यों न हो।  बेटा भी जज साहब की बात सुनकर आश्चर्यचकित हो गया कहने लगा। मेरे पिता जी बहुत अमीर हैं, उनके पास पै...

Popular posts from this blog

मन की शांति पाने का राज

सुंदर कौन है ?

राज और काजल

घर आये मेहमान

कल करे सो आज कर

छोटी -छोटी बातें बड़ा फर्क डालती हैं

सकारात्मक नजरिया

बंदर ने चुराया लड्डू

पड़ोसी परिवारों के मतभेद

खामियों का सामना करना