मन की दुर्बलता

 एक दिन कैलाश पर्वत पर शिव-पार्वती बैठे थे।

दोनों के मध्य पृथ्वीलोक के विषय में बातचीत चल रही थी।

दोनों ने पृथ्वी लोक भ्रमण करने का फैसला किया और फिर भ्रमण के लिए निकल पड़े। तभी एक नगर के ऊपर से गुजरते हुए मां पार्वती ने देखा कि एक वृद्ध दंपत्ति अपने पुत्र के साथ दयनीय हालत में भिक्षा मांग रहा है।

पार्वती दुखी हो गई। वे शंकर जी से बोली - प्रभु! आपकी बनाई दुनिया में कैसे गरीब लोग हैं ?

इनकी मदद कीजिए। शिव जी ने कहा - मैं इन्हें प्रसन्न नहीं कर सकता क्योंकि ये अपने मन की दुर्बलता व नकारात्मक सोच के कारण दुखी हैं।

परन्तु पार्वती जी का आग्रह जारी रहा। आखिर शिव जी को प्रणाम किया। शिव जी ने उन्हें वरदान मांगने को कहा। वृद्ध औरत बोली - देव आप मुझे 18 वर्ष की युवती बना दें।

शिव जी ने तथास्तु कह दिया। यह देख वृद्ध चिढ़कर बोला - दुष्टा! मुझे पता था कि अपने आसक्तियुक्त आचरण के कारण मुझे इस अवस्था में तू छोड़कर जाएगी।

शिव जी बोले - आप क्यों परेशान हो रहे हैं ?

आप भी वरदान मांग लें। वृद्ध ने कहा - आप इसे सुअरी बना दें।

भगवान शिव के तथास्तु कहते ही वह सुअरी बन गई।

माँ की दशा देखकर पुत्र रोने लगा। शिवजी ने उसे भी वरदान मांगने को कहा, तो वह बोला - भगवान! आप मेरी मान को उसके असली रूप में कर दें।

भगवान शिव के तथास्तु कहते ही वह फिर से वृद्ध स्त्री बन गई।

भगवान शिव ने कहा - आप लोगों ने अच्छा वरदान मांगने का अवसर खो दिया।

यह कहकर शिव गायब हो गए।

यह सब देख पार्वती ने शिव से कहा - प्रभु आपने सत्य कहा था। अच्छा वरदान मांगते कैसे ? आखिर मन की दुर्बलता ही बाहर आई। वस्तुतः असंयमी व असंतुष्ट लोग अच्छे अवसरों का लाभ नहीं उठा पाते और दुखी ही बने रहते हैं।

Comments

एक बाप और बेटे की कहानी

*एक बाप और बेटे की कहानी,इस कहानी को पूरा पढ़िए और समझिए* एक बाप अदालत में दाखिल हुआ ताकि अपने बेटे की शिकायत कोर्ट में कर सके।  जज साहब ने पूछा, आपको अपने बेटे से क्या शिकायत है। बूढ़े बाप ने कहा, की मैं अपने बेटे से उसकी हैसियत के हिसाब से हर महीने का खर्च मांगना चाहता हू।  जज साहब ने कहा, वो तो आपका हक है। इसमें सुनवाई की क्या जरूरत है। आपके बेटे को हर महीने, खर्च देना चाहिए। बाप ने कहा की मेरे पास पैसों की कोई कमी नहीं है लेकिन फिर भी हम हर महीना अपने बेटे से खर्चा लेना चाहते है वो चाहे कम का ही क्यों न हो। जज साहब आश्चर्यचकित होकर, बाप से कहने लगे, आप इतने मालदार हो तो आपको बेटे से क्यों पैसे की क्या आवश्यकता है।  बाप ने अपने बेटे का नाम और पता देते हुए, जज साहब से कहा, की आप मेरे बेटे को अदालत में बुलाएंगे तो आपको बहुत कुछ पता चल जाएगा। जब बेटा अदालत में आया तो जज साहब ने बेटे से कहा, कि आपके पिता जी, आपसे हर महीना खर्चा लेना चाहते हैं। चाहे वह भले कम क्यों न हो।  बेटा भी जज साहब की बात सुनकर आश्चर्यचकित हो गया कहने लगा। मेरे पिता जी बहुत अमीर हैं, उनके पास पै...

Popular posts from this blog

मन की शांति पाने का राज

सुंदर कौन है ?

राज और काजल

घर आये मेहमान

कल करे सो आज कर

छोटी -छोटी बातें बड़ा फर्क डालती हैं

सकारात्मक नजरिया

बंदर ने चुराया लड्डू

पड़ोसी परिवारों के मतभेद

खामियों का सामना करना