जिज्ञासु को शब्द की महिमा समझाई

स्वामी विवेकानंद के प्रवचन ज्ञानयुक्त और तर्क आधारित होते थे।

ज्ञान, भक्ति और कर्म विषयक जटिल से जटिल प्रश्नों का समाधान स्वामी जी अपनी सहज मेघा से कर देते थे।

जिज्ञासुओं का जमावड़ा उनके आसपास हमेशा लगा रहता था।

प्रवचन के दौरान या प्रवचन समाप्ति के उपरांत भी कई बार ऐसा होता था कि जिज्ञासुओं की ओर से प्रश्न आते रहते और स्वामी जी उन प्रश्नों का संतुष्टिजनक उत्तर देते।

एक बार स्वामी जी अपने प्रवचन में भगवान के नाम की महत्ता बता रहे थे।

यह सुनकर एक व्यक्ति ने तर्क दिया - शब्दों में क्या रखा है, स्वामी जी! उन्हें रटने से क्या लाभ होगा ?

तब स्वामी जी उसे प्रमाण सहित समझाने के उद्देश्य से नीच जाहिल मूर्ख आदि अपशब्दों से संबोधित किया। यह सुनकर वह अत्यंत क्रोधित हो गया और कहने लगा - आप जैसे संन्यासी के मुहं से ऐसे शब्द शोभा नहीं देते। आपके इन कुवचनों से मुझ बहुत आघात पहुंचा है।

तब स्वामी जी बोले - भाई! वे तो शब्द मात्र थे। आपने ही कहा कि शब्दों में क्या रखा है ?

मैंने भी तो आपको मात्र शब्द ही कहे, कोई पत्थर तो नहीं मारे। स्वामी जी कि बात सुनकर उस व्यक्ति को अपने प्रश्न का जवाब मिल गया कि अपशब्द क्रोध का सकते हैं तो प्रिय वचन भी आशीर्वाद और कृपा दिला सकते हैं।

वस्तुतः शब्द की महिमा अपरंपार है।

अप्रिय वाणी मर्मभेदी होती है और मधुरवाणी मरहम का काम करती है। इसलिए प्रथम स्थिति में अपयश और दूसरी स्थिति में सम्मान व शुभाशीष मिलती है।

Comments

एक बाप और बेटे की कहानी

*एक बाप और बेटे की कहानी,इस कहानी को पूरा पढ़िए और समझिए* एक बाप अदालत में दाखिल हुआ ताकि अपने बेटे की शिकायत कोर्ट में कर सके।  जज साहब ने पूछा, आपको अपने बेटे से क्या शिकायत है। बूढ़े बाप ने कहा, की मैं अपने बेटे से उसकी हैसियत के हिसाब से हर महीने का खर्च मांगना चाहता हू।  जज साहब ने कहा, वो तो आपका हक है। इसमें सुनवाई की क्या जरूरत है। आपके बेटे को हर महीने, खर्च देना चाहिए। बाप ने कहा की मेरे पास पैसों की कोई कमी नहीं है लेकिन फिर भी हम हर महीना अपने बेटे से खर्चा लेना चाहते है वो चाहे कम का ही क्यों न हो। जज साहब आश्चर्यचकित होकर, बाप से कहने लगे, आप इतने मालदार हो तो आपको बेटे से क्यों पैसे की क्या आवश्यकता है।  बाप ने अपने बेटे का नाम और पता देते हुए, जज साहब से कहा, की आप मेरे बेटे को अदालत में बुलाएंगे तो आपको बहुत कुछ पता चल जाएगा। जब बेटा अदालत में आया तो जज साहब ने बेटे से कहा, कि आपके पिता जी, आपसे हर महीना खर्चा लेना चाहते हैं। चाहे वह भले कम क्यों न हो।  बेटा भी जज साहब की बात सुनकर आश्चर्यचकित हो गया कहने लगा। मेरे पिता जी बहुत अमीर हैं, उनके पास पै...

Popular posts from this blog

मन की शांति पाने का राज

सुंदर कौन है ?

राज और काजल

घर आये मेहमान

कल करे सो आज कर

छोटी -छोटी बातें बड़ा फर्क डालती हैं

सकारात्मक नजरिया

बंदर ने चुराया लड्डू

पड़ोसी परिवारों के मतभेद

खामियों का सामना करना