धर्मग्रंथों से ग्रहण करें सदाचरण

 एक महात्मा बड़े ज्ञानी थे।

वे प्रायः अपने शिष्यों को रामायण, महाभारत और गीता ग्रंथों की अच्छी बातें बताकर उन्हें आचरण में उतारने का आग्रह करते थे।

प्रतिदिन संध्या को वे प्रवचन करते और श्रोताओं को इन धर्मग्रंथों की कथाएं व दृष्टान्त सुनाकर उनमें सदाचार जाग्रत करने का प्रयास करते थे।

स्वयं महात्मा जी का आचरण भी तदनुकूल ही था। वे कंदमूल खाते, कभी किसी वस्तु की इच्छा न करते थे।

धन संग्रह में उनकी कदापि रूचि नहीं थी। यदि कोई शिष्य अथवा श्रोता श्रद्धापूर्वक उन्हें कुछ भेंट करता तो वे तत्क्षण उसे किसी जरूरतमंद को दान कर देता।

प्रवचन के पश्चात लोगों के प्रश्नों व जिज्ञासुओं का भी महात्मा जी समाधान करते।

वे प्रायः रामायण आदि गंथों से शिक्षा ग्रहण करने की बात कहते थे।

एक दिन किसी व्यक्ति ने उनसे प्रश्न किया - महात्मा जी! रामायण को सही मन जाए या गलत ?

उन्होंने उत्तर दिया - वत्स! जब रामायण की रचना हुई थी, तब मैं नहीं था।

राम जी वन में विचरण कर रहे थे तब भी मेरा आता-पता नहीं था। इसलिए मैं नहीं बता सकता कि रामायण सही है या गलत।

मैं तो सिर्फ इतना बता सकता हूँ कि इसके अध्ययन एवं इससे मिलने वाली शिक्षा से सुधरकर मैं आज इस स्थिति में हूँ। चाहो तो तुम भी इसका प्रयोग कर अपना जीवन बेहतर बना सकते हो। सार यह है कि धर्मग्रंथ व नीतिग्रंथ तर्क का विषय नहीं होते।

उनमें सतोमुखी जीवन के तत्त्व होते हैं। अतः उनसे अपने जीवन को सार्थकता देने की शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए न कि उन्हें तर्क की कसौटी पर कसना चाहिए।

Comments

एक बाप और बेटे की कहानी

*एक बाप और बेटे की कहानी,इस कहानी को पूरा पढ़िए और समझिए* एक बाप अदालत में दाखिल हुआ ताकि अपने बेटे की शिकायत कोर्ट में कर सके।  जज साहब ने पूछा, आपको अपने बेटे से क्या शिकायत है। बूढ़े बाप ने कहा, की मैं अपने बेटे से उसकी हैसियत के हिसाब से हर महीने का खर्च मांगना चाहता हू।  जज साहब ने कहा, वो तो आपका हक है। इसमें सुनवाई की क्या जरूरत है। आपके बेटे को हर महीने, खर्च देना चाहिए। बाप ने कहा की मेरे पास पैसों की कोई कमी नहीं है लेकिन फिर भी हम हर महीना अपने बेटे से खर्चा लेना चाहते है वो चाहे कम का ही क्यों न हो। जज साहब आश्चर्यचकित होकर, बाप से कहने लगे, आप इतने मालदार हो तो आपको बेटे से क्यों पैसे की क्या आवश्यकता है।  बाप ने अपने बेटे का नाम और पता देते हुए, जज साहब से कहा, की आप मेरे बेटे को अदालत में बुलाएंगे तो आपको बहुत कुछ पता चल जाएगा। जब बेटा अदालत में आया तो जज साहब ने बेटे से कहा, कि आपके पिता जी, आपसे हर महीना खर्चा लेना चाहते हैं। चाहे वह भले कम क्यों न हो।  बेटा भी जज साहब की बात सुनकर आश्चर्यचकित हो गया कहने लगा। मेरे पिता जी बहुत अमीर हैं, उनके पास पै...

Popular posts from this blog

मन की शांति पाने का राज

सुंदर कौन है ?

राज और काजल

घर आये मेहमान

कल करे सो आज कर

छोटी -छोटी बातें बड़ा फर्क डालती हैं

सकारात्मक नजरिया

बंदर ने चुराया लड्डू

पड़ोसी परिवारों के मतभेद

खामियों का सामना करना