सुखी जीवन की राह

 एक राजा हमेशा तनाव में रहता था।

एक दिन उनसे मिलने एक विचारक आया। उसने राजा से उसकी परेशानी पूछी तो वह बोला -मैं एक सफलतम राजा बनना चाहता हूँ, जिसे प्रजा का हर व्यक्ति पसंद करे।

मैंने अब तक अनेक सफल राजाओं के विषय में पढ़ा और उनकी नीतियों का अनुसरण किया, किन्तु वैसी सफलता नहीं मिली।

लाख प्रयासों के बावजूद मैं एक अच्छा राजा नहीं बन पा रहा हूँ।

राजा की बात सुनकर विचारक ने कहा - जब भी कोई वयक्ति अपनी प्रकृति के विपरीत कोई काम करता है, तो यही होता है।

राजा ने हैरानी जताते हुए कहा - मैंने अपनी प्रकृतिक के विपरीत क्या काम किया ?

विचारक बोला - तुम्हें बाकी लोगों पर हुक्म चलाने का अधिकार प्रकृति से नहीं मिला है। तुम जब बाकी लोगों की तरह साधारण जीवन बिताओगे, तभी आनंद मिलेगा।

जंगल में रहने वाले शेर की जान उसकी खाल की वजह से हमेशा खतरे में रहती है क्यूंकि वह बहुत कीमती होती है।

इसी वजह से वह रात में शिकार पर निकलता है, इस भी से कि सुन्दर खाल के कारण उसे कोई मार ही न डाले। शेर तो अपनी खाल नहीं त्याग

सकता है, किन्तु तुम अपनी सफलता के लिए स्वयं को राजा मानना छोड़ सकते हो।

जब तक स्वयं को राजा मानते रहोगे, दुःख ही पाओगे। राजा को विचारक की बात जाँच गई और उस दिन से वह सुखी हो गया। दरअसल अपेक्षा दुःख का कारण है।

इसलिए किसी से अपेक्षा न रखें और अपने कर्म करते हुए सहज जीवन जिएं तो निर्मल आनंद की अनुभूति सुलभ हो जाती है।


Comments

एक बाप और बेटे की कहानी

*एक बाप और बेटे की कहानी,इस कहानी को पूरा पढ़िए और समझिए* एक बाप अदालत में दाखिल हुआ ताकि अपने बेटे की शिकायत कोर्ट में कर सके।  जज साहब ने पूछा, आपको अपने बेटे से क्या शिकायत है। बूढ़े बाप ने कहा, की मैं अपने बेटे से उसकी हैसियत के हिसाब से हर महीने का खर्च मांगना चाहता हू।  जज साहब ने कहा, वो तो आपका हक है। इसमें सुनवाई की क्या जरूरत है। आपके बेटे को हर महीने, खर्च देना चाहिए। बाप ने कहा की मेरे पास पैसों की कोई कमी नहीं है लेकिन फिर भी हम हर महीना अपने बेटे से खर्चा लेना चाहते है वो चाहे कम का ही क्यों न हो। जज साहब आश्चर्यचकित होकर, बाप से कहने लगे, आप इतने मालदार हो तो आपको बेटे से क्यों पैसे की क्या आवश्यकता है।  बाप ने अपने बेटे का नाम और पता देते हुए, जज साहब से कहा, की आप मेरे बेटे को अदालत में बुलाएंगे तो आपको बहुत कुछ पता चल जाएगा। जब बेटा अदालत में आया तो जज साहब ने बेटे से कहा, कि आपके पिता जी, आपसे हर महीना खर्चा लेना चाहते हैं। चाहे वह भले कम क्यों न हो।  बेटा भी जज साहब की बात सुनकर आश्चर्यचकित हो गया कहने लगा। मेरे पिता जी बहुत अमीर हैं, उनके पास पै...

Popular posts from this blog

मन की शांति पाने का राज

सुंदर कौन है ?

राज और काजल

घर आये मेहमान

कल करे सो आज कर

छोटी -छोटी बातें बड़ा फर्क डालती हैं

सकारात्मक नजरिया

बंदर ने चुराया लड्डू

पड़ोसी परिवारों के मतभेद

खामियों का सामना करना