झूठ बोलकर भी पाया सच बोलने का पुण्य

 एक किसान की फसल पाले ने बर्बाद कर दी।

उसके घर में अन्न का एक दाना भी नहीं बचा। गांव में ऐसा कोई नहीं था, जो किसान की सहायता करे।

किसान सोच्त्र रहा कि वह क्या करे ?

जब कोई उपाय नहीं सूझा तो वह एक रात जमींदार के बाड़े में जाकर उसकी एक गाय चुरा लाया।

जब सुबह हुई तो उसने गाय का दूध दूहकर अपने बच्चों को भरपेट पिलाया। उधर जमींदार के नौकरों को जब पता चला कि किसान ने जमींदार की गाय चुराई है तो उन्होंने जमींदार से शिकायत की।

जमींदार ने पंचायत में किसान को बुलाया। पांचों ने किसान से पूछा - यह गाय तुम कहाँ से लाए ?

किसान ने उत्तर दिया - इसे मैं मेले से खरीदकर लाया हूँ।

पंचों ने बहुत घुमा-फिरकर सवाल किया, किन्तु किसान इसी उत्तर पर अडिग रहा।

फिर पंचों ने जमींदार से पूछा क्या यह गया आपका ही है ?

जमींदार ने किसान की और देखा तो किसान ने अपनी आँखे नीची कर ली।

तब जमींदार ने किसान ने कहा - पंचों मुझसे भूल हुई। यह गाय मेरी नहीं हैं।

पंचों ने किसान को दोषमुक्त कर दिया। घर पहुंचने पर जमींदार के नौकरों ने झूठ का बोलने का कारण पूछा तो जमींदार बोला - उस किसान की नजरों में उसका दर्द झलक रहा था।

मैं उसकी विवशता समझ गया। यदि मैं सच बोलता तो उसे सजा हो जाती।

इसलिए मैंने झूठ बोलकर एक परिवार को और संकटग्रस्त होने से बचा लिया।

इतने में किसान जमींदार की गाय लेकर उसके घर पहुंच गया और जमींदार के पैरों में गिरकर माफ़ी मांगने लगा। जमींदार ने उसे गले से लगाकर माफ़ कर दिया और उसकी आर्थिक सहायता की।

वस्तुतः किसी के भले के लिए बोला गया झूठ पूर्णतः धार्मिक है, क्योंकि संकटग्रस्त की सहायत के लिए साधना की पवित्रता नहीं, बल्कि साध्य की सात्विकता देखि जाती है।

Comments

एक बाप और बेटे की कहानी

*एक बाप और बेटे की कहानी,इस कहानी को पूरा पढ़िए और समझिए* एक बाप अदालत में दाखिल हुआ ताकि अपने बेटे की शिकायत कोर्ट में कर सके।  जज साहब ने पूछा, आपको अपने बेटे से क्या शिकायत है। बूढ़े बाप ने कहा, की मैं अपने बेटे से उसकी हैसियत के हिसाब से हर महीने का खर्च मांगना चाहता हू।  जज साहब ने कहा, वो तो आपका हक है। इसमें सुनवाई की क्या जरूरत है। आपके बेटे को हर महीने, खर्च देना चाहिए। बाप ने कहा की मेरे पास पैसों की कोई कमी नहीं है लेकिन फिर भी हम हर महीना अपने बेटे से खर्चा लेना चाहते है वो चाहे कम का ही क्यों न हो। जज साहब आश्चर्यचकित होकर, बाप से कहने लगे, आप इतने मालदार हो तो आपको बेटे से क्यों पैसे की क्या आवश्यकता है।  बाप ने अपने बेटे का नाम और पता देते हुए, जज साहब से कहा, की आप मेरे बेटे को अदालत में बुलाएंगे तो आपको बहुत कुछ पता चल जाएगा। जब बेटा अदालत में आया तो जज साहब ने बेटे से कहा, कि आपके पिता जी, आपसे हर महीना खर्चा लेना चाहते हैं। चाहे वह भले कम क्यों न हो।  बेटा भी जज साहब की बात सुनकर आश्चर्यचकित हो गया कहने लगा। मेरे पिता जी बहुत अमीर हैं, उनके पास पै...

Popular posts from this blog

मन की शांति पाने का राज

सुंदर कौन है ?

राज और काजल

घर आये मेहमान

कल करे सो आज कर

छोटी -छोटी बातें बड़ा फर्क डालती हैं

सकारात्मक नजरिया

बंदर ने चुराया लड्डू

पड़ोसी परिवारों के मतभेद

खामियों का सामना करना