सफल होने के लिए हमेशा सीखते रहें

प्रेरणादायक कहानी


सिंकंदर और रोहित मित्र हैं।

दोनों ने एक साथ अपना-अपना काम शुरू किया। दोनों मित्रों का व्यापार खूब चला किछ समय बाद रोहित ने सोचा कि अब मेरा व्यापार चल पड़ा है।

मैं तरक्की करता चला जाऊंगा, इसलिए अब मुझे इस लाइन में कुछ नया सिखने की जरूरत नहीं है।

व्यापार में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। रोहित के व्यापार में भी ऐसी स्थिति आयी और उसे नुक्सान झेलना पड़ा।

सिंकंदर के व्यापार में भी उतार-चढ़ाव आये पर उसे उतना नुक्सान नहीं हुआ जितना रोहित को हुआ।

रोहित सोचने लगा कि सिकंदर ने अपने नुकसान को नियंत्रित कैसे किया ?

रोहित ने इस बारे में उससे पूछने का मन बनाया।

जब उसने सिकंदर से इस बारे में पूछा तब सिकंदर ने कहा कि मैं अभी सिख रहा हूँ

रोहित ने कहा - मैं समझा नहीं। सिकंदर ने सपनी बात समझाते हुए कहा - मैं अपनी ही नहीं दूसरों की गलतियों और कामयाबी से भी सीखता हूँ

इससे मेरे जीवन में एक जैसी परेशानी बार-बार नहीं आती। अगर आती भी है तो आसानी से हल हो जाती है।

सिकंदर की बात सुनकर रोहित को अपनी गलती का अहसास हुआ।

उसे एहसास हुआ कि शुरूआती सफलता के बाद उसने सीखना एकदम छोड़ दिया था। यही वजह है कि अपने व्यापार में होने वाले नुकसान का आकलन वह नहीं कर पाया।

जीवन में सफल होने के लिए सीखते रहना जरूरी है ।

इंसान को हमेशा सीखते रहना चाहिए इससे उसके भीतर नकारात्मक विचार नहीं आते हैं, बल्कि उसमें सकारात्मक बदलाव आता रहता है और सफलता की सीढियाँ चढ़ता रहता है। सीखते रहने वाले व्यक्ति को सफलता के अवसर भी ज्यादा मिलते हैं।

सबसे बड़ी बात यह है कि इस तरह के व्यक्ति में अहंकार नहीं होता। जिसके मन में अहंकार होगा वह कभी सिखने का प्रयास नहीं करेगा।


Comments

एक बाप और बेटे की कहानी

*एक बाप और बेटे की कहानी,इस कहानी को पूरा पढ़िए और समझिए* एक बाप अदालत में दाखिल हुआ ताकि अपने बेटे की शिकायत कोर्ट में कर सके।  जज साहब ने पूछा, आपको अपने बेटे से क्या शिकायत है। बूढ़े बाप ने कहा, की मैं अपने बेटे से उसकी हैसियत के हिसाब से हर महीने का खर्च मांगना चाहता हू।  जज साहब ने कहा, वो तो आपका हक है। इसमें सुनवाई की क्या जरूरत है। आपके बेटे को हर महीने, खर्च देना चाहिए। बाप ने कहा की मेरे पास पैसों की कोई कमी नहीं है लेकिन फिर भी हम हर महीना अपने बेटे से खर्चा लेना चाहते है वो चाहे कम का ही क्यों न हो। जज साहब आश्चर्यचकित होकर, बाप से कहने लगे, आप इतने मालदार हो तो आपको बेटे से क्यों पैसे की क्या आवश्यकता है।  बाप ने अपने बेटे का नाम और पता देते हुए, जज साहब से कहा, की आप मेरे बेटे को अदालत में बुलाएंगे तो आपको बहुत कुछ पता चल जाएगा। जब बेटा अदालत में आया तो जज साहब ने बेटे से कहा, कि आपके पिता जी, आपसे हर महीना खर्चा लेना चाहते हैं। चाहे वह भले कम क्यों न हो।  बेटा भी जज साहब की बात सुनकर आश्चर्यचकित हो गया कहने लगा। मेरे पिता जी बहुत अमीर हैं, उनके पास पै...

Popular posts from this blog

मन की शांति पाने का राज

सुंदर कौन है ?

राज और काजल

घर आये मेहमान

कल करे सो आज कर

छोटी -छोटी बातें बड़ा फर्क डालती हैं

सकारात्मक नजरिया

बंदर ने चुराया लड्डू

पड़ोसी परिवारों के मतभेद

खामियों का सामना करना